बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Sadak hadse me maut : मोटर साइकिलों की भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा बाइक सवार फरार, चिचोलीढाना के पास हुआ हादसा

बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के चिचोलीढाना में शुक्रवार रात्रि में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटर साइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार टक्कर होने के बाद फरार हो गया।

108 एंबुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि दाबिदा खैरा निवासी नितेश पिता सौकिलाल परते 24 वर्ष शुक्रवार रात में ससुराल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चिचोलीढाना में उसकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें…Highway par hadsa : नेशनल हाइवे पर कंटेनर ने कार को ठोका, बाल-बाल बचा परिवार, शाहपुर के पतौवापुरा में हुआ हादसा

किसी राहगीर ने हादसे की सूचना 108 और डायल 100 को दी। इस पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल नितेश को एंबुलेंस से भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… Highway par hadsa : फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ; आठनेर रोड पर पिकअप पलटी, 7 लोग घायल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button