बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भीषण हादसा : पुलिया से टकराकर नाले में घुसी कार, जलकर हुई खाक, एक की मौत, आधा दर्जन घायल


• राजेश साबले, खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल से खेड़ी मार्ग पर भीषण  दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाइवे से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। इसके बाद कार में आग लग गई और वह खाक हो गई। घटना में  एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बालाघाट का बोपचे परिवार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने फोर्ड  कार से उज्जैन जा रहा था। बैतूल से खेड़ी के बीच कार अनियंत्रित हो कर पुल से टकराते हुए नीचे जा गिरी। कर में 2 छोटी बच्चियां सहित कार चालक युवक के अलावा 5  अन्य सदस्य शामिल थे। घटना में कार चालक की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।

बताया जाता है कि दुर्घटना रात करीब 2 बजे की है। कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार में 2 बच्चे और 5 बड़े लोग सवार थे। जिसमें शैलेश गणेश टेमरे (29), कृष्ण बोपचे (22), सोहनलाल रूपचंद बोपचे (52) दुर्गावती सोहनलाल बोपचे (45) सहित पूरा परिवार मौजूद था। कृष्ण ड्राइविंग कर रहा था। जिसकी बैतूल हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई। बाकी अन्य लोग घायल हैं, जिन का इलाज बैतूल हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है कि नींद के झोंके में कार अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना घटी है। हादसे में फोर्ड कंपनी की इको कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button