बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
भीषण आग: देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठा गन्ने का खेत
बैतूल के शाहपुर में पाठई रोड पर स्थित किसान उमेश चौधरी निवासी परदेशीपुरा के खेत में गन्ने की बाड़ी में शनिवार रात में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान को लगभग एक लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। शाहपुर नगर परिषद के दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।

आसपास के निवासियों द्वारा गया है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। खेत से निकल रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से यह दुर्घटना घटित हुई है। घटना रात करीब 8 बजे की है। सूचना मिलते ही नगर परिषद शाहपुर का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। इसके बाद दमकल के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।



