बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाभी को रोटी बनाने का बोला तो देवर पर फेंका जलता हुआ दीया; रामघाटी में नदी में डूबा दूसरा शव भी बरामद, सड़क हादसे में 2 लोग घायल

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र ग्राम करपा में देवर ने भाभी से रोटी बनाने का कहा तो भाभी ने गुस्से में जलता हुआ केरोसिन का दीया देवर के ऊपर फेंक दिया। जलते हुए दीए से देवर का चेहरा, छाती और हाथ का एक हिस्सा जल गया है। उधर भैंसदेही थाना क्षेत्र में पूर्णा नदी में डूबे दूसरे पर्यटक का शव भी मिल गया है। वहीं शाहपुर में सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम करपा निवासी दुर्गेश पिता गणपति मोरले (32 साल) ने गुरुवार रात में भाभी सविता से कहां रोटी बना कर दो। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस बीच सविता ने जलता हुआ केरोसिन का चिराग दुर्गेश के ऊपर फेंक दिया। जिससे दुर्गेश का सामने का सिर का हिस्सा छाती और एक हाथ का हिस्सा जल गया है। दुर्गेश को इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है।

    पूर्णा नदी से दूसरा शव भी बरामद

    उधर भैंसदेही थाना क्षेत्र में लाल घाटी स्थित गोमुख में पूर्णा नदी में डूबे दूसरे पर्यटक का शव भी मिल गया है। आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे वहां नदी में डूबे निलेश पिता भास्कर राव (22) निवासी अमरावती (महाराष्ट्र) के शव को तलाशा जा सका। शव बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

    ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    शाहपुर में शुक्रवार दोपहर तीन बजे पेट्रोल पंप (मोतीढाना) के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज पिता शिवपाल गोहे (18) एवं राहुल पटवा (24) मोरखा बोरदेही जो मोरखा से भौरा जा रहे थे। रास्ते में मोतीढाना के पास अचानक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। जहां उनका दोनों का उपचार जारी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button