बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित : चार-चार उपाध्यक्ष और मंत्री सहित 21 पदाधिकारी किए गए नियुक्त

  • उत्तम मालवीय, बैतूल 
    भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला की सहमति से युवा मोर्चा के बैतूल जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

    जिला कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 4 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 2 सह सोशल मीडिया प्रभारी, 1 रिसर्च एवं प्लानिंग और 1 सह रिसर्च एवं प्लानिंग पद पर युवा नेता नियुक्त किए गए हैं। अभी कार्यकारिणी के 5 पद खाली रखे गए हैं।

    कार्यकारिणी में जिन युवा नेताओं को स्थान मिला है, उनमें उपाध्यक्ष अंकित कड़वे दुनावा, विक्रम गीद आठनेर, शैलू राठौर आमला, योगेश उइके कोठी बाजार, महामंत्री अंशुल राजपूत, मंत्री आदर्श मालवीय पाढर, सतीश कड़वे बैतूल, अंचल भार्गव मुलताई, प्रदीप चौहान आमला, कोषाध्यक्ष प्रांजल धुर्वे बैतूल, सह कोषाध्यक्ष नितेश काले मासोद, बाबू सिंह सारनी नियुक्त किए गए हैं।

    इसी तरह कार्यालय मंत्री आशीष कोड़ले मुलताई, सह कार्यालय मंत्री शुभम साबले कोठीबाजार, मीडिया प्रभारी अंकुश सातनकर, सह मीडिया प्रभारी सागर शेषकर, सोशल मीडिया राहुल बडकुले बैतूल, सह सोशल मीडिया प्रभारी देव नागले, राहुल धोटे, रिसर्च एवं प्लानिंग प्रशांत चंदेलकर, सह रिसर्च एवं प्लानिंग हर्ष भावसार नियुक्त किए गए हैं। 


  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button