बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाजपा बोली- हमारी पूर्व सरकार के समय से प्रस्तावित थीं योजनाएं


उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
बैतूल जिले के लिए स्वीकृत हुईं जल प्रदाय योजनाओं को लेकर दावों और प्रतिदावों का दौर जारी है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि यह योजनाएं पूर्व की भाजपा सरकार के समय से प्रस्तावित थी। इसके साथ ही भाजपा ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस सरकार ने इन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसके बाद भाजपा सरकार बनने पर दोबारा प्रक्रिया शुरू हुई।

भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने बैतूल जिले की 4 समूह जल प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश जल निगम ने जिले में 795 करोड़ रुपये की लागत की चार समूह जलप्रदाय योजनाओं को स्वीकृति दी है। इन योजनाओं से जिले के पांच विकासखंडों बैतूल, मुलताई, प्रभात पट्टन, आठनेर और भैंसदेही के 545 ग्रामों के लगभग 1 लाख परिवारों को घर में नल से शुद्ध पेयजल मिलेगा।

यह भी पढ़ें… बैतूल को 424 करोड़ की योजना की सौगात, 267 गांवों को मिलेगा भरपूर पानी

जल निगम द्वारा स्वीकृत चार समूह जलप्रदाय योजनाओं में बैतूल विकासखंड के 186, मुलताई के 135, प्रभातपट्टन के 120 आठनेर के 81 और भैंसदेही के 23 ग्रामों के निवासियों के घरों में नल से पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। योजनाओं हेतु जिले के चार डैम घोघरी, मेंढा, गढ़ा और वर्धा में पेयजल हेतु पानी आरक्षित रखा जाएगा।

दिग्गी पर बरसे वीडी शर्मा: बोले- दलाली खाकर नेताओं को करते हैं बदनाम

पूर्व की भाजपा सरकार के समय से थीं प्रस्तावित
पार्टी द्वारा कहा गया है कि इन समूह जलप्रदाय योजनाओं की भूमिका पूर्व की भाजपा सरकार के समय बनी थी। तत्कालीन कलेक्टर शशांक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तत्कालीन प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रमोद अग्रवाल, सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख, महेन्द्र सिंह चौहान, मंगलसिंग धुर्वे, चैतराम मानेकर उपस्थित थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने जिले के चारों बड़े डैमों घोघरी, मेंढा, गढ़ा और वर्धा से समूह जल प्रदाय योजना बनाने का प्रस्ताव दिया था। तात्कालीन प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल ने इस सबंध में मप्र जल निगम को पत्र भी लिखा था।

भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

कांग्रेस सरकार ने डाल दिया था ठंडे बस्ते मे
भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की प्रस्तावित इन योजनाओं को प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। तब कांग्रेस की सरकार ने मेंढा डैम की उंचाई कम कर दी थी और गढ़ा डैम का कार्य निलंबित कर दिया था। इसलिए यह योजनाएं मूर्तरूप नहीं ले सकीं।

हेमंत बने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह समिति के सचिव

भाजपा सरकार बनने पर शुरू हुई प्रक्रिया
प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुन: भाजपा सरकार बनने के बाद स्थानीय भाजपाई जनप्रतिनिधियों की मांग पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इन योजनाओं को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

अनाथ बच्चों के लिए देवदूत बने पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, खातों में पहुंचे 2 लाख रुपये

प्रधानमंत्री के सपने किए जा रहे हैं साकार
भाजपा सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने योजनाओं के स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीएचई मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार कर रही है। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के हर घर को नल से शुद्व पीने का पानी मिले। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप आने वाले समय में बैतूल जिले के हर घर में नल से पीने का पानी मिलेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button