बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाजपा ने समर्पण निधि अभियान के मंडल प्रभारी बनाए, किसान मोर्चा के 19 मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त, देखें किन्हें मिली जिम्मेदारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    भाजपा (BJP) के प्रेरणास्रोत कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आत्मनिर्भर भाजपा के लिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के जिला प्रमुख सदन आर्य ने पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अनुमति एवं मंडल अध्यक्षों की सहमति से सभी संगठनात्मक मंडलों में प्रभारी बनाए हैं।

    इनमें बैतूल गंज में अतीत पंवार, कोठीबाजार में आनंद प्रजापति, बैतूल ग्रामीण में मधु पाटनकर, बडोरा में अनिल रघुवंशी, बैतूलबाजार में संजय वर्मा, आठनेर नगर में नरेन्द्र पंडोले, आमला नगर में नरेन्द्र गढ़ेकर, आमला ग्रामीण में भगवंत रघुवंशी, मोरखा में डोमा महाजन, सारनी नगर में श्याम मदान, सारनी ग्रामीण में राकेश वर्मा, घोड़ाडोगरी में प्रशांत गावंडे, चोपना में तपन विश्वास, पाढर में मंगलसिंग धुर्वे, शाहपुर में अमित मेहतो, भौंरा में अशोक नायक, चिचोली नगर में रितेश मालवीय, चिचोली ग्रामीण में ओमप्रकाश यादव, मुलताई नगर में मनीष माथनकर, मुलताई ग्रामीण में राजा पंवार, मासोद में रमेश गव्हाड़े, प्रभात पट्टन में राजू संत, दुनावा में नारायण रघुवंशी, भैंसदेही नगर में अनिल सिंह ठाकुर, भैंसदेही ग्रामीण में वासुदेव धोटे, भीमपुर में विजय शुक्ला, रतनपुर में रमेश राठौर, दामजीपुरा में पंकज जैसवाल और आठनेर ग्रामीण मंडल में हेमराज वागद्रे को प्रभारी बनाया गया है।

    इन्हें सौंपी गई भाजपा किसान मोर्चा की कमान

    भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से जिले के 19 मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए हंै। जिनमें कैलाश यादव बैतूल गंज, राजीव मिश्रा कोठीबाजार, ओम अडाउ बैतूल ग्रामीण, आठनेर नगर संतोष धाकड़, आमला नगर रामपाल मोड़क, मोरखा गुलाबचंद्र चौरे, सारनी नगर रवि मंडल, सारनी ग्रामीण राकेश वर्मा, घोड़ाडोगरी राजकुमार पटेल, पाढर नंदन यादव, शाहपुर विजय चौधरी, चिचोली ग्रामीण हरि महाराज यादव, मुलताई नगर सुरेश पाठेकर, मुलताई ग्रामीण सुभाष धोटे, प्रभातपटटन शीतलसिंह राठौर, मासोद योगेश हारोडे, दुनावा कोमलसिंह रघुवंशी, रतनपुर जयपाल यादव और शंकरदयाल झाडे को आठनेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button