बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बड़ी कार्यवाही: तीन पोकलेन जब्त, नदी में बनाया रास्ता किया तहस नहस

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    अवैध रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही के लिए फ्री हैंड दिए जाने के बाद अब प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है।

    पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार एसपी सिमाला प्रसाद के आदेश पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और खनिज विभाग के द्वारा तवा नदी के ग्वाड़ी घाट में कार्यवाही की। इस दौरान मौके से तीन पोकलेन मशीन रेत उत्खनन करते हुए व रेत के स्टॉक को जप्त किया गया। इसके अलावा रेत माफिया द्वारा रेत निकालने के लिए बनाये गए कच्चे मार्ग को भी तोड़ा गया।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा बड़े रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए गए थे। इस दौरान सभी एसडीएम को फ्री हैंड दिए जाने की बात भी कही गई थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button