बैतूल में हुआ प्री-होली शूट, सुंदर मॉडल्स ने जमकर उड़ाया रंग और गुलाल, दिया ‘वी फॉलो अवर कल्चर’ का संदेश
वैसे तो मेट्रो सिटीज हमेशा से आगे चलती आई है। खास मौकों पर ‘प्री-शूट’ का ट्रेंड (Pree Shoot Trend) का चलन भी वहीं से शुरू हुआ था। लेकिन बदलते दौर में बैतूल जैसे छोटे शहरों में भी लोगों के जीने का सलीका बदला है और यहां भी सभी ने अपडेट होना शुरू कर दिया है।
इसी का नजारा बैतूल में मंगलवार को देखने को मिला। यहां होली के मौके पर एक ‘प्री शूट’ किया गया। हालांकि इसमें अपनी संस्कृति का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया। इस ‘प्री शूट’ की थीम ही ‘वी फॉलो अवर कल्चर’ थी। शूट के दौरान सुंदर मॉडल्स ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया और संदेश दिया कि अपने त्योहार पूरे हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाएं। निश्चित रूप से यह प्री-होली शूट इस बार की होली और रंगीन और मजेदार बना देगा।

इस होली के प्री शूट को शूट किया 13 वर्ष के अनुभवी और नेचुरल फोटोग्राफी के धुरंधर कलाकार लक्ष्मीकांत (रानू) हजारे (HD Photografy) ने। जिन्होंने जूनियर लकी नीरज के साथ ‘रंगोत्सव’ की यह उम्दा फोटोग्राफी की। उनकी इस खास पेशकश को आप सबसे पहले केवल Betul Update पर देख सकते हैं।

इस शूट में जिन मॉडल्स ने हिस्सा लिया उनमें रिया, प्रियंका, उष्मिता शामिल हैं। मेकअप आर्टिस्ट के रूप में प्रिया, परी तिवारी और रुपाली ने अपना योगदान दिया। इन सभी कलाकारों ने अपने नेचुरल एक्सप्रेशन्स से इस शूट को नायब बना दिया। पूरे शूट को देखकर कहीं लगता ही नहीं कि इसमें कुछ भी कृत्रिम है। बल्कि ऐसा लगता कि सच में होली खेली जा रही है।

अब बात करें फोटोग्राफी की तो फोटोग्राफर रानू का कहना है कि जो सुविधाएं आपको मेट्रो सिटी में महंगी मिलेगी, वही अब बदलते स्वरूप में आपको बैतूल जिले में अपडेट प्रोफेशनल्स लोगों के पास अवेलेबल हो रही है। वैसे ही photograpghy के अपडेट दौर में आपको जो रिजल्ट सिनेमेटोग्राफी photography में मेट्रो सिटी में देखने को मिलते थे, अब आपके जिले में मौजूद है। मतलब बेहतर मेकअप और बेहतर फोटोग्राफी…!

रानू के मुताबिक आपके आपने शहर में प्रिया (परी तिवारी, रूपाली) के मेकअप के साथ नेचुरल फोटोग्राफी का मिश्रण आप देख पाएंगे, जिसको करना अच्छे-अच्छों कलाकारों के बस में नहीं। इसके लिए आपको काफी अनुभव की जरूरत पड़ेगी। गौरतलब है कि रानू हजारे को प्रेस फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और ग्लैमर फोटोग्राफी में महारत हासिल है।



