बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Double Murder : बकरी चराने गए पति-पत्नी की निर्मम हत्या, नाले और खेत में मिले शव, मौके पर पहुंची भैंसदेही पुलिस

Credit : iStock

Betul News: बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के रेणुका खापा निवासी पति-पत्नी की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। यह दोनों सोमवार को बकरी चराने गए थे। इनकी लाश खेत और नाले में पड़ी मिली है। सूचना पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची है। हालांकि यह घटनास्थल आठनेर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पति-पत्नी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेणुका खापा निवासी भगवतराव इवने (50) और उसकी पत्नी कमला इवने (45) सोमवार दोपहर में पशु और बकरी चराने खेत गये। शाम को वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। लेकिन, पता नहीं चला। आज सुबह ग्रामीण और परिजन फिर तलाश करने निकले।

इस दौरान गांव से थोड़े दूर जंगल के समीप खेत में पत्नी का शव पड़ा मिला। वहीं नाले में पति का शव पड़ा था। पति-पत्नी के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। जिससे साफ है कि दोनों की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भैंसदेही पुलिस को दी।

इस पर भैंसदेही टीआई सतीश अंदवान टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि यह गांव भैंसदेही थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन घटनास्थल आठनेर थाना क्षेत्र में आता है। इसके चलते फिलहाल पुलिस ने जीरो पर कायमी कर ली है। संभवतः मामले की जांच आठनेर पुलिस करेगी।

किशोर बेटा और बेटी ही बचे

इवने दंपती की एक बेटा और एक बेटी है। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में 17 वर्षीय पुत्री और 15 वर्षीय पुत्र ही बचा है। माता-पिता की हत्या से दोनों बच्चों का बुरा हाल है। दोनों की आंखों से आंसुओं का सैलाब नहीं थम रहा है।

पति-पत्नी की हत्या की गई है। यह गांव भैंसदेही थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए ग्रामीणों द्वारा भैंसदेही में सूचना दी गई है। लेकिन घटनास्थल आठनेर थाना क्षेत्र में आता है। हमने जीरो पर कायमी कर ली है। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मार्गदर्शन लिया जाएगा।
सतीश अंदवान
टीआई, पुलिस थाना, भैंसदेही

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button