बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

govansh taskari : पिकअप से हो रही थी गोवंश तस्करी, दम घुटने से एक गाय की मौत, 7 को बचाया, एक आरोपी धराया 

▪️ सोनू सोनी, सारणी 

जिले में गोवंश की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना हिंदू संगठन और पुलिस कहीं न कहीं तस्करों को पकड़ रही है। इसके बावजूद गोवंश तस्करी बदस्तूर चालू है। अब सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर से गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों और पुलिस ने गोवंश तस्करी कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ा है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। ठूंस-ठूंस कर भरे जाने से दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई है।

बुधवार रात 9 बजे के करीब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को विक्रमपुर गांव से गौ तस्करी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विक्रमपुर गांव में गौ तस्करी होने की सूचना सारणी पुलिस को दी। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और पुलिस विक्रमपुर गांव पहुंचे। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़ें… Govansh taskari : मातोश्री लिखी जायलो से हो रही थी गोवंश की तस्करी, 40 किमी पीछा कर बरसते पानी में आधी रात को पकड़ा, ठूंस-ठूंस कर भरी थी 7 गाएं

इस दौरान दो आरोपियों को भागने में सफलता मिल गई। वहीं उनका एक साथी पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए तस्कर से बरामद 8 गायों को सारनी थाने लाया गया। जिनमें से एक गाय की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि तिरपाल से पिकअप वाहन को इस कदर पैक कर दिया गया था कि उसमें हवा तक नहीं जा सके। यही कारण है कि दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई। देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें… बदहाल गांव : कहीं नदी रोक लेती है रास्ता तो कहीं बाइक तक ले जाने सड़क नहीं, मुसीबतें उठाने मजबूर ग्रामीण

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button