कांग्रेस में त्यागपत्रों का दौर जारी : अब शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने दिया इस्तीफा; जिला उपाध्यक्ष बोले- पार्टी को बचाने किया जाएं स्वीकृत

By
Last updated:

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर
त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को अधिकांश जगह हार का मुंह देखना पड़ा। यही कारण है कि नतीजे आने के बाद अब इस्तीफों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक और नेता ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस बार शाहपुर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को 10 अगस्त को भेजे त्यागपत्र में श्री मिश्रा ने कहा है कि शाहपुर ब्लॉक में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर पंचायत शाहपुर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का परिणाम निराशाजनक रहा है।

इसकी मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि पद से त्यागपत्र देता हूं। त्यागपत्र की प्रतिलिपि उन्होंने विधायक घोड़ाडोंगरी ब्रह्मा भलावी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे को भी भेजी है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकृत हुआ या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

ब्लॉक अध्यक्ष का इस्तीफा शीघ्र स्वीकार करना चाहिएं

 

इधर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस का गढ़ रहा है। विगत दिनों सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष की नाराजगी के चलते कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई है। अगर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंपा है तो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने के लिए अविलंब इस्तीफा स्वीकार करना चाहिए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News