बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बैतूल पहुंचे कमिश्नर और आईजी, तैयारियों का लिया जायजा

आगामी 12 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त मालसिंह भयडिया, आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगतसिंह राजपूत भी बैतूल पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल न्यू बैतूल स्कूल मैदान में पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस ग्राउंड में हैलीपेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इनके साथ कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी नीरज सोनी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैतूल में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल और प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार के शामिल होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

मुख्य कार्यक्रम न्यू बैतूल स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में फसल बीमा की अरबों रुपये की राशि पहुंचाएंगे। इसके साथ ही भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।



