बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

2 Death in accident : मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मासूम और युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर, स्टेट हाइवे पर हादसा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर चोरपांढरा गांव के पास रविवार रात करीब 8.30 बजे दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोरपांढरा गांव में दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक साल की सोनिया उइके और 25 वर्षीय युवक आशीष नर्रे की मौत हो गई। इसके साथ ही डुल्हारा निवासी गणपत उइके (23) और उसकी पत्नी आशा उइके गंभीर रूप से घायल हो गई।

    रानीपुर थाना प्रभारी नन्हेवीर सिंह एवं एसआई रवि शाक्य ने बताया कि गणपत उइके अपनी पत्नी और 1 साल की बच्ची के साथ रातामाटी से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान सारणी की ओर से आ रहे बाइक सवार आशीष नर्रे की बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में आशीष नर्रे की मौके पर मौत हो गई। जबकि गणपत की 1 साल की बेटी की घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाने के दौरान मौत हुई।

    घोड़ाडोंगरी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिनव शुक्ला ने बताया कि 1 साल की बच्ची और 25 वर्षीय युवक को सड़क दुर्घटना में मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। वहीं दंपत्ति गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए थे। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button