बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

dam ke gate khule : सावन के पहले लगी झड़ी, पारसडोह और सतपुड़ा डैम के गेट खोले, नजर आया विहंगम दृश्य, घोड़ाडोंगरी में सबसे ज्यादा बारिश

▪️ प्रमोद गुप्ता/निखिल सोनी
सारणी/ आठनेर। Sawan ke pahle hi lagi jhadi : सावन का महीना शुरू होने को अभी 3 दिनों का समय है। लेकिन, ऐसा लगता है कि मौसम अब जरा भी इंतजार करने को राजी नहीं है। यही कारण है कि सावन का महीना शुरू होने के पहले ही जिले में सावन की झड़ी लग गई है। रविवार रात से ही जिले भर में अच्छी और लगातार बारिश हो रही है।

मौसम के मिजाज देख ऐसा लग रहा है कि सावन का महीना शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा 107 मिलीमीटर बारिश घोड़ाडोंगरी में हुई है। वहीं जिले में औसत 57 मिलीमीटर बारिश हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सारणी स्थित सतपुड़ा डैम के 7 गेट एक-एक फीट तक खोलना पड़ा है। इसी तरह आठनेर क्षेत्र में स्थित पारसडोह डैम के भी दो गेट आज सुबह खोले गए हैं।

मानसून ने शुरूआती दिनों में जरुर लोगों को खासा इंतजार कराया। लेकिन अब वह जिले पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है। रविवार रात से जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। यही कारण है कि जिले में रात भर में आज सुबह तक 57 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है।

भीमपुर में ही नहीं मेहरबानी

आज सुबह तक सबसे अधिक 107 मिलीमीटर बारिश घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में हुई है। इसके अलावा चिचोली में 77.2 और बैतूल में 72.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। अन्य ब्लॉकों में भी अच्छी बारिश दर्ज हो चुकी है। केवल भीमपुर ब्लॉक में ही कम बारिश हुई है। वहां केवल 3 मिलीमीटर बारिश आज सुबह तक रिकॉर्ड हो सकी है।

यह भी पढ़ें… Cheapest Electric Scooter : इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सुनकर नहीं होगा यकीन, हर किसी की पहुंच में, सिंगल चार्ज में 60 km रेंज का दावा

पिछले साल से अधिक बारिश

लगातार हो रही बारिश के कारण ही बारिश का आंकड़ा पिछले साल से काफी आगे हो गया है। बीते साल आज तक की स्थिति में जिले में 248.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके विपरीत इस साल जिले में औसत 341.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिले की औसत सामान्य बारिश 1083.9 मिलीमीटर है।

पारसडोह डैम का नजारा हुआ सुहाना 

लगातार बारिश के कारण आठनेर क्षेत्र में ताप्ती नदी पर स्थित पारसडोह डैम के दो गेट आज सुबह खोलने पड़े। यहाँ के दो गेट 50 सेंटीमीटर तक खोले गए हैं। आज सुबह 6.50 बजे यह दोनों गेट खोले गए हैं। डैम का जल स्तर मेंटेन रखने के लिए गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने के बाद यहाँ बेहद मनमोहक दृश्य नजर आ रहा था। जिसे देखने आसपास के गांवों के लोग भी यहाँ पहुंचे। देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें… Gold Silver Price : सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम, सर्राफा बाजार के बीते सप्ताह यह रहे हाल

सतपुड़ा डैम के खोलने पड़े गेट

रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण सारणी स्थित सतपुड़ा डैम के गेट खोलने पड़े हैं। रविवार शाम 6.45 से सोमवार सुबह 6 बजे तक 7 गेट चार-चार फीट तक खुले रखे गए। रात में बारिश तेज होने से 22700 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया है। वर्तमान में डैम के 7 गेट एक-एक फीट तक खोले रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें… Home security camera : Xiaomi का होम सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च, केवल 2999 रुपए में खत्म होगी घर की सुरक्षा चिंता, रात में भी मिलेगी क्लियर इमेज

पूरे चोपना क्षेत्र का संपर्क कटा

लगातार हो रही बारिश और डैम के गेट खोले जाने के कारण तवा नदी उफान पर है। आसपास के गांवों का सारनी शहर से संपर्क टूट गया है। पुनर्वास कैंप चोपना का आवागमन शोभापुर गांव होकर हुआ करता था। लेकिन, शोभापुर गांव में पुल का निर्माण पूरा ना होने से आवाजाही नहीं हो पा रही है। अन्य मार्ग भी बंद होने के कारण पूरे पुनर्वास चोपना क्षेत्र का सभी दूर से संपर्क टूट गया है।

जिले में बारिश की स्थिति

विकासखंडआज अभी तकपिछले साल
बैतूल72.6306.6265.4
घोड़ाडोंगरी107.0481.5346.5
चिचोली77.2316.3227.8
शाहपुर75.6369.2330.0
मुलताई48.3404.6212.4
प्रभातपट्टन42.3302.0140.8
आमला50.0376.6168.0
भैंसदेही37.0338.0296.0
आठनेर57.2244.7244.4
भीमपुर3.0273.0179.0
जिले की औसत57.0341.2248.6

नोट : बारिश के आंकड़े 11 जुलाई की सुबह 8 बजे तक के हैं। आंकड़े मिलीमीटर में हैं।

यह भी पढ़ें… Jhamajham barish : मानसून की पहली झमाझम बारिश, बैतूल में हो गई ढाई इंच बारिश, सूखे जल स्रोतों की बुझी प्यास

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button