बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल के लालिया पहाड़ पर एक चुनरी से फांसी पर लटके मिले युवक-युवती के शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रतीक चित्र : इस फोटो का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल शहर से सटे चिखलार क्षेत्र के जंगल में स्थित लालिया पहाड़ पर एक युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों के शव एक ही चुनरी से फांसी पर लटके हैं। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है। इस घटना की जानकारी मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

    कोतवाली बैतूल टीआई अपाला सिंह ने बताया कि कल रात को इस संबंध में सूचना मिली थी। इस पर रात 12.30 बजे मौका मुआयना किया गया था। एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया है। अभी एफएसएल टीम द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    उन्होंने बताया कि दोनों के शव पेड़ पर एक ही चुनरी से लटके हैं। दोनों अज्ञात हैं। आसपास के सभी थानों में रात को ही जानकारी देकर गुम इंसान की जानकारी जुटाई गई है, लेकिन फिलहाल आसपास कहीं युवक और युवती की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button