बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल के चक्कर रोड क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाना अंतर्गत चक्कर रोड क्षेत्र में सोमवार शाम को एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार चक्कर निवासी एक युवक लखन पिता रिखीराज बाघमारे (30) की हत्या की गई है। उसे धारदार हथियार से मारा गया है। मृतक के सिर और गले में चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने भी मौका मुआयना किया और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि चक्कर रोड पर युवक की हत्या की गई है। मामला दर्ज किया जा रहा है।
    यह है युवक की हत्या की वजह
    पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आज दिन में 3 बजे करीब मृतक लखन के घर पर आरोपी आकाश बर्डे व उसका भाई अभिषेक झगड़ा करने गये थे, जहां पर मामूली गाली गलौज के बाद दोनों आरोपी उनके घर वापस चले गये थे। शाम को मृतक लखन बाघमारे कुल्हाड़ी लेकर आकाश के घर तरफ गया था। इस दौरान आकाश ओम साई किराना वाली गली में मिला। लखन ने आकाश के साथ विवाद किया व आकाश के पैर पर कुल्हाड़ी मारी तभी आकाश ने कुल्हाडी छीन कर उसके भाई अभिषेक के पास दी। अभिषेक ने लखन के सिर पर 3 वार किए जिससे लखन के सिर से खून निकलने लगा और लखन की नौके पर मृत्यु हो गई।
    घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करते हुए एसपी सिमाला प्रसाद।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button