बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Action : बेतरतीब ढंग से खड़ी बसें और बस स्टैंड की अव्यवस्था को सुधारने सड़क पर उतरीं एसडीएम और एसडीओपी

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई के बस स्टैंड परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़ी बसें और बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था को व्यवस्थित करने एसडीएम राजनंदिनी शर्मा, एसडीओपी नम्रता सोंधिया, सीएमओ नितिन कुमार बिंजवे, उप निरीक्षक राजेश सरियाम सहित नगर पालिका अमला आज सड़क पर उतर पड़ा।

एसडीओपी ने बिना वर्दी वाले बस चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाया गया। बिना टाइमिंग की बसों को बस स्टैंड परिसर से भी हटाया गया। एसडीएम ने दुकानदारों को दुकान के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button