बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बेटी के साथ कुएं में कूदी महिला, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल के मुलताई ब्लॉक में स्थित ग्राम जौलखेड़ा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना घट गई। यहां आज सुबह करीब 7.30 बजे एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ गांव के सरकारी कुएं में कूद गई। यह देख कुएं पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला और बच्ची को जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला।

    दोनों की हालत गंभीर होने से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पूछताछ कर रही है।

    बताया जा रहा है कि जौलखेड़ा निवासी राजेश पवार अपनी पत्नी ज्योति (26) और अपनी बेटी इशिका पवार (3) के साथ रहता था। शनिवार सुबह वह अपने खेत चला गया था। खेत से लगभग 8 बजे गांव वापस आया तो उसने देखा कि सरकारी कुएं पर भीड़ लगी है। जब वह कुएं पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बताया कि उसकी बेटी और पत्नी कुएं में गिर गए हैं। उसके बाद उसे इस घटना का पता चल पाया।

    कुएं में पानी अधिक होने से दोनों को बाहर निकालने में बहुत परेशानी हुई। पुलिस महिला से कुएं में कूदने का कारण पूछ रही है, लेकिन महिला फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। महिला के पति राजेश को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ कुएं में क्यों कूद गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button