बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और जनकल्याण कार्य की जीत : हेमंत खंडेलवाल

• उत्तम मालवीय, बैतूल
नगर पालिका बैतूल के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों का जिला कार्यालय विजय भवन में गंज और कोठीबाजार मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला मंत्री अतीत पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री खंडेलवाल ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि नपा में हमें मिली भारी सफलता जनता के विश्वास और जनकल्याण के कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण भाजपा को नपा में ऐतिहासिक जीत मिली है। श्री खंडेलवाल ने विजयी भाजपा पार्षदों से कहा कि वे ईमानदारी के साथ वार्ड का विकास और लोगों का काम करें एवं शहर में भाजपा को मजबूत बनाएं।

यह भी पढ़ें…नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : शाहपुर में निर्दलीयों ने फहराया परचम, 15 में से 9 वार्डों में जमाया कब्जा, देखें हर वार्ड का नतीजा

जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनता के विश्वास पर खरे उतरें। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने यह चुनाव विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर लड़ा था। जिस पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से वार्ड में जनहित के कार्यों पर ध्यान देने और जनता से सतत संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें… नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : बैतूल में 23 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों और 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने हासिल की जीत

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि बैतूल नपा में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके लिए संगठन और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं मतदाताओं का आभार। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षदों सहित दोनों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : आमला में भाजपा-कांग्रेस को 8-8 और 2 पर निर्दलीयों को मिला मौका

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button