बलदेव पाटनकर (यादव) निर्विरोध बने रानिया गवली समाज संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष

भैंसदेही। संत सिंगाजी रानिया गवली समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सखाराम यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री ग्वाल सर के निर्देश अनुसार समाज के जिला अध्यक्ष का चयन किया गया। कार्यक्रम बैतूल जिला प्रभारी भगवानदास यादव करणपुरा हरदा के नेतृत्व एवं जिले के गणमान्य समाजिक बंधुओं की सहमति अनुसार सोमवार को संत सिंगाजी मंदिर प्रांगण ग्राम गोरेगांव तहसील भैंसदेही जिला बैतूल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा संत सिंगाजी महाराज प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आयोजन में रानिया गवली समाज के अन्य गांवों से समाज बंधु, ग्राम गोरेगांव के युवा व वरिष्ठ गणमान्य लोगों की उपस्थिति एवं प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश अनुसार सभी समाज बंधुओं ने एक स्वर में बलदेव पाटनकर के नाम पर सहमति प्रदान की। कार्यक्रम में बैतूल जिले के अन्य ग्रामों से सभी समाज के बंधु कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इनमें सुरेश यादव (भूतपूर्व सैनिक) पलस्या, श्रीराम यादव (शिक्षक) उत्ती, दांगड्या यादव केरपानी, सुदामा चावरे मच्छी, संजू भावरे (शिक्षक) माजरवानी एवं ग्राम के रामा घुमारे (शिक्षक), दादीजी येवले (भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष), धनराज पोटे, मनू पाटनकर, लच्छू रेचे (उप सरपंच), लीलाधर पोटे, दिन्या काकड़े, हिरू पाटनकर, किसन येवले, टुकडू पाटनकर, वामन पाटनकर, भाना मुंडे, पंडरी रेचे, पवन पाटनकर, भाना येवले, सुनील येवले, गबा येवले, महादेव पोकड़े, बबल्या पोटे, गोलू पाटनकर, देवेश येवले, अर्जुन रेचे, लक्ष्मण येवले एवं राधेश्याम पोकड़े (शिक्षक) खेड़ी शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में बलदेव पाटनकर ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।




