बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
फोरलेन पर बड़ा हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

बैतूल-नागपुर फोरलेन हाइवे पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा पंखा और ससुन्दरा के बीच हुआ। साईंखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर ही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 10.30 से 11 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर साईंखेड़ा पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
जिला अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतकों में एक वरुड़ निवासी गजानन करले (60) और दूसरा पश्चिम बंगाल निवासी संतप्रसाद राव (43) कोलकाता है। यह दोनों किसी रेलवे ठेकेदार के पास काम करते थे। दोनों आमला में रहते थे।
सम्भवतः रात को वापस जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। सूचना पर उनके परिजन भी बैतूल पहुंच गए हैं। पीएम के बाद दोनों के शव उन्हें सौंप दिए गए हैं।



