बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
पेड़ से टकराई ओमनी वैन: तीन गम्भीर घायल, जिला अस्पताल रैफर
बैतूल के आमला ब्लॉक में विवाह समारोह से लौट रहे 5 लोग हादसे का शिकार हो गए। ग्राम मालेगांव से रतेड़ा घर लौट रही ओमनी वैन पेड़ से टकरा गई। इससे वैन में सवार 5 में से 3 लोग घायल हो गए। इन्हें 108 एम्बुलेंस से पहले आमला अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मालेगांव से विवाह समारोह में शामिल होकर 5 लोग रतेड़ा वापस आ रहे थे। रतेड़ा जोड़ के पास अनियंत्रित होकर ओमनी वैन एक छिंद के पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 की सहायता से इन्हें आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे में राज कुमार पिता जगनिया रतेड़ा, भूरा पिता करण विश्वकर्मा, गब्बू पिता सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें आमला में प्राथमिक उपचार के बाद 108 की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 108 के तारेंद्र मालवीय ने बताया कि राजकुमार और भूरा को गंभीर चोट आई है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला बीती देर रात का है।



