बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Bear attacks continue : अब चिखलाजोडी में किया रीछ ने ग्रामीण पर हमला, इलाज के बाद जिला अस्पताल किया रैफर

  • मनीष राठौर, भैंसदेही
    बैतूल जिले की भैंसदेही रेंज में रीछ (भालू) का आतंक और हमले लगातार जारी है। रविवार को दो गांवों में चार ग्रामीणों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किए जाने के बाद सोमवार को चिखलाजोडी गांव में एक ग्रामीण पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल ग्रामीण का भैंसदेही में इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिखलाजोडी निवासी भादू कोरकू आज सुबह अपने खेत पर था। इसी बीच वहां पहुंची रीछ ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। भादू ने संघर्ष कर किसी तरह खुद को बचाया। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजन और वनकर्मी घायल भादू को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।

    bear attack : घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर रीछ का हमला, चार लोगों को किया जख्मी, दो गांवों में मचाया आतंक, रेस्क्यू टीम पहुंची

    वहां प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कल सुबह सिवनी और सिहार गांव में भालू ने चार लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। क्षेत्र में भालू के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में खासी दहशत है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button