बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पहले किया फायर, निशाना चूका तो धारदार हथियार से हमला

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    खेड़ी सांवलीगढ़ के पास सराड़ गांव में पहले एक युवक पर फायर और निशाना चूक जाने पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को 100 डायल ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराड़ के पास विकास नगर टेलिफोन कॉलोनी बैतूल निवासी वीरेंद्र जगदेव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसके कारण हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। इस पर उसे देर रात में इलाज के लिए डायल हंड्रेड की मदद से भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा घायल वीरेंद्र जगदेव का उपचार किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि वीरेंद्र जगदेव का किसी से पैसों का लेनदेन था। जिसके चलते उक्त व्यक्ति द्वारा अपने साथ ले जाकर सराड़ के पास में बाइक से उतर कर पहले फायर किया गया। यहां निशाना चूक गया तो बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

    उक्त मामले में खेड़ी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लिए जाने की बात कह रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button