बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

deadly bear attack : पन्ना में दिल दहलाने वाली घटना… भालू ने पति-पत्नी को जिंदा खाया, मौत के बाद शव पर बैठा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

deadly bear attack : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के वार्ड क्रमांक 16 रानीगंज के पास सुबह मंदिर दर्शन करने गए दंपती को भालू ने जिंदा खा लिया। भालू के हमले में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दंपती खेरमाई मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। जब वे मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तब भालू ने मुकेश राय एवं उसकी पत्नी गुड़िया राय पर हमला कर दिया।

आदमखोर भालू ने दंपती के पूरे शरीर को नोच डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद भालू शव पर चढ़ गया और उन पर चहल कदमी करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी। लेकिन, सूचना पाने के बाद भी वन विभाग की टीम घटनास्थल पर करीब तीन घंटे बाद पहुंची। जिससे लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा कर दिया। जैसे ही टीम पहुंची झड़प होने लगी।

SDM सत्यनारायण, तहसीलदार दीपाली जाधव, टीआई अरुण सोनी, डीएफओ गौरव शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल भालू को बेहोश कर उसका रेस्क्यू करने और शवों को बरामद करने का काम जारी है। इधर वन विभाग ने मृत दंपती के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

News & Image Source :  https://www.google.com/amp/s/www.amarujala.com/amp/madhya-pradesh/mp-news-the-bear-ate-the-couple-alive-in-panna-sat-on-the-dead-body-after-death-the-forest-department-team-reached-after-three-hours

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button