बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पत्रकार विनय वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तम मालवीय (9425003881)
बैतूल।वरिष्ठ पत्रकार, नवदुनिया समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख और समाजसेवी विनय वर्मा को बैतूल बाजार नगर का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण लीग-2021 के अंतर्गत श्री वर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नगर परिषद बैतूल बाजार के सीएमओ सुधाकर कबड़े ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर का प्रमाण पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। श्री वर्मा के ब्रांड एंबेसडर बनने पर उनके ईस्ट मित्रों, पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि श्री वर्मा पहले भी बैतूल बाजार नगर के ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। पूर्व में ब्रांड एंबेसडर बनने पर उनके अथक प्रयासों से नगर परिषद बैतूल बाजार ने स्वच्छ सर्वेक्षण में ऊंची छलांग लगाई थी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button