बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पत्नी को जहर पीकर जान देने को मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कोतवाली बैतूल पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसे जान देने के लिए मजबूर करने के आरोपी पति को छिंदवाड़ा के चंदनगांव से दबोचने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में आरोपी की मां के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि 27 मार्च को भूपेन्द्र पिता भीमराव दावंडे (32) न्यु बारस्कर कॉलोनी बैतूल ने रिपोर्ट की थी कि उसकि पत्नि पंकिता ( 26) द्वारा जहर खाने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। जांच दौरान पाया गया कि आरोपी भूपेन्द्र पिता भीमराव दावंडे एवं रेखा पति भीमराव दावंडे (सास) दोनों के द्वारा मतिका पंकिता दवंडे से दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी के चलते पंकिता ने जहर खाया है। जांच पर थाना कोतवाली बैतूल में धारा 498-ए, 304-बी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली रत्नाकर हिंगवे और निरीक्षक मुकेश ठाकुर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना की गई। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान चंदनगांव से फरार आरोपी भूपेन्द्र पिता भीमराव दावंडे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया जिस पर विधिवत कार्यवाही की गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button