बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

murder reveal : जिसने दिया जन्म उसी मां को 5 लाख के लिए बेटी ने उतार दिया मौत के घाट, पति के साथ जाकर जंगल में फेंक दिया शव, दोनों गिरफ्तार

• प्रकाश सराठे, रानीपुर

हाल ही में बैतूल-परसिया स्टेट हाइवे पर जंगल में मिले वृद्धा के शव के मामले का खुलासा हो गया है। वृद्धा की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसी बेटी ने की थी, जिसे उसने जन्म दिया। हत्या की वजह थी मात्र 5 लाख 82 हजार रुपए। जिन्हें आरोपी बेटी अकेले हड़पना चाहती थी। आरोपी महिला का उसके पति ने भी पूरा साथ दिया और दोनों ने शव को कार से जंगल में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने नर्मदापुरम कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। हालांकि सच सामने आ ही गया। दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि थाना रानीपुर में 06 जून की सुबह 9 बजे सूचना मिली थी कि पीपल खूंटा की ढलान, बंजारी माई के पास मेन रोड बैतूल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना पर मौके की तस्दीक करने पर घटना स्थल पर एक महिला का शव पॉलिथिन में बंधा मिला। शव 6 से 7 दिन पुराना लग रहा था। मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया।

घटना स्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना हत्या प्रतीत हो रही थी। मृतिका की शिनाख्त परिजन के द्वारा भागरती पति स्वर्गीय रामरतन झरवडे उम्र लगभग 60 साल निवासी पाथाखेडा हाल बैतूल के रूप में की गई। मर्ग जांच के उपरांत मर्ग इंटीमेशन, शिनाख्ती पंचनामा, परिजनों के कथन एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के अनुसंधान में पाया कि मृतिका अपनी छोडी लड़की उषा वाईकर पति करन वाईकर के पास करीब एक माह पहले से रह रही थी। चूंकि कुछ दिन पहले ही भागरथी झरबडे द्वारा उसकी गांव की जमीन बेचकर उसके द्वारा छोटी पुत्री उषा बाईकर पति करन बाईकर के कोटक बैंक बैतूल के खाते में जमीन बिक्री की रकम 5 लाख 82 हजार रूपये जमा करवाये थे। मृतिक उक्त राशि में से आधी रकम अपनी बडी पुत्री रेखा पाटिल निवासी पाथाखेडा को देना चाहती थी।

इसी बात को लेकर 29/05/22 को पुत्री एवं मां के बीच लडाई-झगडा हुआ। पुत्री उषा बाईकर के द्वारा माँ भागरथी को घर में रखे पत्थर से सिर में मारकर हत्या कर दी और पति करन बाईकर के साथ मिलकर शव को कार से ले जाकर बंजारी माई के आगे पीपल खूटा की ढलान में फेंक दिया गया।

पुलिस को गुमराह करने के लिये उषा बाईकर एवं करन के दवारा 01 जून को कोतवाली थाना नर्मदापुरम में गुम इंसान की झूटी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। गहन पूछताछ करने पर उषा वाईकर एवं उसके पति द्वारा जुर्म कबूल कर लिया गया।

प्रकरण की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रानीपुर सरविंद धर्वे, एएसआई भरत नाथ, लक्ष्मण शाह, आरक्षक धनीराम, तिलक, महेश, महिला आरक्षक सकुन का विशेष योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें… woman’s body found : बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर घाट सेक्शन में मिला अज्ञात महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम को बुलवाया

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button