प्रभातपट्टन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित देवीराम बनखेडे ने दर्ज की जीत

• विजय सावरकर, मुलताई

प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतदान के दौरान क्रास वोटिंग ने चुनाव परिणाम में जमकर उलटफेर कर दिया। जहां जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जनपद सदस्य सोनाली इडपाची ने जीत हासिल की। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य देवीराम बनखेडे ने जीत हासिल कर भाजपा को झटका दिया।

देवीराम बनखेडे ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजेश पवार को 6 मतों के अंतर से पराजित किया। देवीराम को 15 मत मिले। जबकि राजेश को 9 मत मिले। दोनों पदों के लिए हुए मतदान पर गौर करें तो यह स्पष्ट हो रहा है कि मतदान के दौरान क्रास वोटिंग हुई है।

• Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 28 जुलाई, 2022)

मतदान के पूर्व कांग्रेस के पाले में 15 जनपद सदस्य थे। वहीं भाजपा के पाले में 9 जनपद सदस्य थे। इस स्थिति में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत के प्रति आश्वस्त थी। लेकिन, परिणाम आने के बाद कांग्रेस के चार जनपद सदस्यों के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें… Janpad adhyaksh chunav : प्रभातपट्टन, आठनेर, भैंसदेही, भीमपुर में भाजपा और चिचोली में कांग्रेसी जनपद अध्यक्ष; भैंसदेही में निर्विरोध निर्वाचन

भाजपा समर्थित जनपद सदस्य ने 13 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कश्मीरा धुर्वे को 11 मत मिले। लेकिन उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने वाले जनपद सदस्यों ने पाला बदलते हुए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। यही कारण है कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार देवीराम बनखेडे को 15 मत मिले। जिसके चलते अध्यक्ष पद के चुनाव में मात खाई कांग्रेस उपाध्यक्ष के चुनाव में अपनी साख बचाने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें…kaun bane janapad adhyaksh : बैतूल में इमला जावलकर, शाहपुर में शिवशंकर मवासे और घोड़ाडोंगरी में राहुल उइके बने जनपद अध्यक्ष 

Leave a Comment