Kaun Jeete Chunav : घोड़ाडोंगरी के दो जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिली बढ़त, संगीता परते और राजेंद्र पर जताया भरोसा
◼️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
पंचायत चुनाव प्रथम चरण के चरण में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अच्छी बढ़त मिली थी। इससे ऐसा माना जा रहा था कि द्वितीय चरण में भी भाजपा की बढ़त को रोक पाना मुश्किल है। लेकिन घोड़ाडोंगरी में यह मान्यता गलत साबित होती नजर आ रही है। यहां दो जिला पंचायत सदस्यों को बढ़त मिलती नजर आ रही है। इसके अलावा गांवों में भी कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशियों ने बढ़त बनाकर रखी है।

क्षेत्र की जिला पंचायत की दो सीटों (वार्ड क्रमांक 6 और 7) में कांग्रेस के अभेद किले को भाजपा प्रत्याशी भेद नहीं पाए। यही कारण रहा कि वार्ड क्रमांक सात से संगीता श्याम परते और छह नंबर से राजेंद्र कड़वे आगे रहे। इन दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। यही कारण है कि दोनों सीटें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि हुआ इसके विरूद्ध और कांग्रेस की तगड़ी किलेबंदी के कारण दोनों सीटों पर पार्टी को बढ़त मिली है। शुरुआती दौर में यहां से भाजपा को बढ़त मिलने की चर्चा जोरों पर थी।
ग्राम पंचायतों में इन्हें मिली बढ़त
केवल जिला पंचायत ही नहीं बल्कि पंचायतों में भी कई सरपंच प्रत्याशी ऐसे हैं जो कांग्रेस समर्थित हैं और बढ़त बनाए हैं। इनमें आमढाना से राजेश सलाम, अनकावाड़ी से सालक मरकाम, जुवाड़ी से मनोज धुर्वे, रतनपुर से सुखवंती, कुही से बारेलाल वर्टी और दूधावानी, महेंद्रवाड़ी, रातामाटी, पांढरा, बिसलदेही में कांग्रेस को सपोर्ट करने वाले प्रत्याशी आगे हैं। कुछ पंचायतें ऐसी भी है जिसमें पुराने सरपंच पर भरोसा जताया है। ग्राम पंचायत सीताकामत में पूर्व सरपंच मंतु सलाम पर मतदाताओं ने विश्वास जताते हुए एक बार पुन: अच्छे खासे मतों से इन्हें विजय घोषित किया है।
यह भी पढ़ें… Party se bahar : अब कांग्रेस ने दिखाया बागियों को बाहर का रास्ता, छह सालों के लिए किया पार्टी से निष्काषित



