बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नृशंसता : पत्नी से शराब पीने मांगे पैसे, नहीं दिए तो डाला केरोसिन और लगा दी आग, महिला झुलसी, हालत गंभीर

बैतूल। बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक पति की नृशंसता का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बाकुड़ढाना में एक महिला ने पति को शराब पीने पैसे नहीं दिए तो पति ने उस पर केरोसिन डालकर जला दिया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए पहले आठनेर और फिर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11 बजे डायल हंड्रेड को सूचना मिली थी कि बाकुड़ढाना में महिला को जला दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पाया गया कि रीमा बाई उइके को पति अजय उइके ने केरोसिन डालकर जला दिया है। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Murder : सिरफिरे ने मासूम बेटे के सामने महिला पर किए चाकू के 16 वार और रेता गला, प्रेम प्रसंग का आ रहा मामला सामने

पुलिस के मुताबिक महिला से उसके पति ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। घटना में महिला 70 से 80 प्रतिशत जलना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Suicide : शराब के नशे में खुद को लगाई आग, भाई ने बुझाई तो फिर कुएं में कूदकर दे दी जान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button