नए धांसू लुक में लांच होगा Maruti Swift 2023 का अपडेटेड मॉडल, इन कमाल के फीचर्स के साथ देगी Hyundai I20 को टक्कर

2023 Maruti Swift: Maruti Suzuki की पॉपुलर कार Swift को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई जनरेशन की Suzuki Swift को दिसंबर 2022 में ग्लोबली पेश किया जाना है। इसके बाद इस हैचबैक का नया मॉडल भारत में एंट्री करेगा। माना जा रहा है कि 2023 Maruti Suzuki Swift को देश में Delhi Auto Expo में पेश किया जाएगा। हालांकि Maruti Suzuki की तरफ से भारत में Swfit के डेब्यू की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। आइए नई स्विफ्ट के लॉन्च से पहले जानते हैं कि नई जनरेशन की स्विफ्ट में क्या कुछ खास होगा…
नयी Swift पहले अच्छी
नई स्विफ्ट को खास कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें नए डिजाइन की ग्रिल, नए सी-शेप के एयर स्प्लिटर्स के साथ अपडेटेड बम्पर, नए LED पार्ट्स के साथ स्मूद हेडलैंप और फ्रंट एंड पर नया फॉग लैंप असेंबली मिल सकती है। वहीं इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो यह बड़े और नए ड्यूल-टोन अलॉय वील, नए बॉडी पैनल, वील आर्च पर फॉक्स एयर वेंट, ब्लैक आउट पिलर और रूफ माउंटेड स्पॉइलर के साथ अपडेट की जा सकती है।

जानिए इस Swift कार की डाइमेंशन्स के बारे में…
2023 Maruti Swift के रियर सेक्शन में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हैचबैक को नई बलेनो हैचबैक की तरह Heartect प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। हालांकि इसके डायमेंशन में कोई बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है। नई स्विफ्ट की लंबाई 3845mm, चौड़ाई 1735mm, ऊंचाई 1530mm और वीलबेस 2450mm रहने की उम्मीद है।

- Also Read: Business Idea: SBI सेे जुुड़ें और घर बैठे करें हर महीने 70 हजार रुपए की कमाई, जानिए पूरी डिटेल
2023 Maruti Swift फीचर्स
नई स्विफ्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, सुजुकी वॉयस असिस्ट और OTA (ओवर-द-एयर अपडेट) के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम (नया स्मार्टप्ले प्रो +) दिया जा सकता है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में, नई स्विफ्ट को 360 डिग्री कैमरा, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, लेन-कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
)
2023 Maruti Swift इंजन…
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई 2023 मारुति स्विफ्ट 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इस हैचबैक को 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में नई जनरेशन की Suzuki Swift को पावरफुल 1.4L बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।



