ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, मचाया हंगामा

झल्लार पुलिस 3 लोगों को थाने लाकर कर रही पूछताछ।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के प्रसिद्ध ग्राम केरपानी में धर्मांतरण का प्रयास किए जाने का आरोप राष्ट्रीय हिन्दू सेना (RHS) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने लगाया है। इसकी सूचना मिलने पर RHS के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया। इसके साथ ही झल्लार पुलिस को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस 3 लोगों को झल्लार थाना ले गई है। इनसे पूछताछ चल रही है।

    RHS के विभाग उपाध्यक्ष नितेश बडोदे ने बताया कि केरपानी ग्राम से हमारे पास सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा आए दिन केरपानी में गांव के ही एक व्यक्ति के घर में 20 से 25 लोगों की बैठक हर रविवार एवं बुधवार रात व दिन में ली जा रही है। इस पर संगठन ने केरपानी के पदाधिकारियों को उक्त घर पर नजर रखने के लिए कहा गया था।

    मध्य भारत प्रांत उपाध्यक्ष राजा बारस्कर ने बताया कि आज बैतूल से 5 लोग केरपानी आए हुए थे। इसी दौरान हम सभी ने झल्लार थाना प्रभारी दीपक पाराशर को इसकी सूचना दी। पुलिस के आते तक धर्मांतरण करवाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग भाग गए। जहां बैठक चालू थी, वहां से 3 लोगों को पुलिस झल्लार ले गई है।

    विभाग महामंत्री राजकुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में गरीबी से गुजर रहे लोगों और बीमारी से पीड़ित लोगों को लोभ-लालच देकर उनका धर्मांतरण करने का बड़े पैमाने पर षड्यंत्र रचा जा रहा है।

    केरपानी से 3 लोगों को लाया जरूर है, लेकिन प्रथम दृष्टया धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। लाए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी पाया जाएगा, उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।
    दीपक पाराशर, थाना प्रभारी, झल्लार

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button