ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

देखें वीडियो: राहगीर को हथियार दिखाकर कर रहे थे लूट का प्रयास, उसी बीच आए कार सवार ने सिखाया ऐसा सबक कि खुद के पांव पर भागने लायक भी नहीं बचे

Chori ka viral video
Credit:Zee Media

lesson taught to thieves: इंटरनेट (Internet) पर राेज हजारों वीडियो अपलोड होते है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होतेे है, जिनमें कुछ खास होता है। यह इतने पसंद किए जाते है कि कुछ ही समय में पूरी दुनिया में वायरल हो जाते है। इसी तरह कई बार चोरी भी सीसीटीवी में कैद हो जाती है, जो साेशल मीडिया (social media) में आने के बाद वायरल हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल (viral on social media) हो रहा है। इसमें दो चाेर हथियार का सहारा लेकर लूट (robbery with the help of weapons) को अंजाम देने वाले ही होते ही, तभी उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जो वाकई देखने लायक होता है।

लूट की कर रहे थे कोशिश

सड़क से जा रहे एक लड़का-लड़की को बाइक पर आए दो लोग लूटने के लिए हथियार दिखाते है तो लड़का-लड़की घबरा जाते है और अपने-अपने हाथ ऊपर कर लेते है। लेकिन इन दोनों की किस्‍मत इतनी अच्‍छी होती है कि लूटेरे उनसे कुछ भी लूट नहीं पाते और लड़का-लड़की सुरक्षित निकल जाते है। 

हमेशा याद रहेगा सबक

जिस समय बाइक सवार लड़का-लड़की को डराकर लूट (boy and girl robbed) की तैयारी कर रहे होते है, पीछे से एक कार तेजी से आती है, जिसे देखकर चोर डर जाते है और चोरी का प्‍लान छोड़कर भागने लगते है, इनकी किस्‍मत इतनी अच्‍छी नहीं होती। कार सवार इन्‍हें पीछे से इतनी जोरदार टक्‍कर मारता है कि यह दोनों सड़क पर गिर जाते है। घायल होने के बाद भी चोर डर के चलते भागने की कोशिश करते है, लेकिन एक बाइक सवार जो नीचे गिर जाता है, वह ठीक से चल भी नहीं पाता है। जबकि उसका साथी उसे बाइक से ले जाने के लिए तैयार रहता है।

यहां वीडियो में देखें कैसे चोरों को सिखाया सबक

लोगों ने लिए खुब मजे | people had a lot of fun

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ट्विटर (twitter) पर वायरल हो रहे इस 34 सेकेंड के वीडियो को 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। जिसने भी ये वीडियो देखा है, उसने काफी मजे लिए (having a lot of fun) और कम से कम दो बार इस वीडियो को देखा होगा। जिस तरह चोरों को कार सवार ने सबक सिखाया वह देखने लायक है। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रति‍क्रियाएं भी दी है।

News Source: https://zeenews.india.com/hindi/off-beat/shocking-video-car-hits-thieves-on-bike-laugh-out-loud-video-viral-chor-police/1330365

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button