ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशयूथ अपडेट

देखें वीडियो: बीच बाजार अपने दूल्‍हे को देख चिल्लाने लगी दुल्‍हन, लोगों से बोली- मेरी शादी करवाओ!

देखें वीडियो: बीच बाजार अपने दूल्‍हे को देख चिल्लाने लगी दुल्‍हन, लोगों से बोली- मेरी शादी करवाओ!

Viral video of bride and groom: आपने बच्‍चों को खिलौने के लिए जिद (insisting children to toys) करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्‍या आपने कभी किसी लड़की को भरे बाजार में लड़के को पकड़कर उससे शादी की जिद (The insistence of marrying the boy in the market) करते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Video Viral in Social Media) में एक लकड़ी जो लाल साड़ी में है, वह बाजार में एक लड़के को देखते ही जोर-जोर से चिल्‍लाते हुए ऐसी ही जिद करते हुए देखा जा सकता है। वह लोगों से बोलती है- उसकी शादी करवाओं (get her married)।

दरअसल, लाल साड़ी में जो लड़की है, वह दुल्‍हन है और जब वह अपने दूल्‍हे को बाजार में देखती है तो चिल्‍लाने लगती है। उससे जल्द से जल्द शादी करने की जिद (desire to get married as soon as possible) करती है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। आखिर यह लड़की अपने होने वाले दूल्हे से शादी की जिद क्यों कर रही है, जबकि रिश्ता तय हो चुका है। बताते हैं कि लड़की अपने पेरेंट्स के साथ मार्केट गई थी, तभी उसने अपने होने वाले पति को देखा और उससे शादी करने की जिद करने लगी। जबकि वीडियो में लड़का उससे बच कर भागता नजर आ रहा है।

यहां देखें वीडियो…

मंदिर में करनी पड़ी शादी 

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लड़का भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लड़की भी भागकर उसका पीछा करती है और उसे पकड़ लेती है। इस दौरान वह वहां मौजूद लोगों से विनती करती कि ‘मेरी शादी करवाओ’। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के परिवार ने दावा किया है कि तीन माह पहले दोनों की शादी तय हुई थी और लड़की के घर वालों ने लड़के को दहेज में 50 हजार रूपए और एक बाइक भी दी। लेकिन, लड़का कुछ ना कुछ बहाना बनाकर शादी में देरी कर रहा था। इसी बीच जब लड़की ने लड़के को बाजार में देखा तो वह उसे पकड़कर शादी की जिद करने लग गई। घटना बिहार के नवादा के भगत सिंह चौक की बताई जा रही है।

हंगामे के चलते पुलिस को इस मामले में हस्‍तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की समझाइश के बाद लड़का और उसके परिजन मान गए और दोनों की थाने के पास ही मंदिर में शादी भी करवा दी गई। अब भला सड़क पर घूम रहे लड़के को क्‍या पता था कि कुछ देर बाद उसकी इस तरह से शादी हो जाएगी। पूरे मामले का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग दूल्‍हे को नसीहत देते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ लड़की की तारीफ भी करते दिखें। किसी ने दूल्‍हे के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। खैर, अब तो दोनों की शादी हो चुकी है।

News Source: https://zeenews.india.com/hindi/off-beat/girl-start-shouting-holding-the-boy-on-the-middle-of-the-road-get-me-married-viral-video/1326630

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button