बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Bjp me ghamasan : दूसरे वार्ड के निवासी को टिकट देने पर 40 कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

बैतूल। चुनावों के दौर में बेहद अनुशासित मानी जाने वाली पार्टी बीजेपी में भी घमासान मचने लगा है। ऐसे ही एक मामले में शाहपुर में 40 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए हैं। वे इस बात से नाराज हैं कि वार्ड के जिस उम्मीदवार से उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करवाया था, उसे पार्टी ने टिकट नहीं दी। उसके बजाय अन्य वार्ड के निवासी को पार्टी ने टिकट दे दी।

मामला शाहपुर के वार्ड क्रमांक 10 का है। यहां से बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और युवा मोर्चा के मंडल मंत्री विशाल देशमुख, बूथ सह संयोजक शुभम कहार, बूथ उपाध्यक्ष अनिल उईके, श्याम किशोर मालवीय, मूलचंद कहार, विक्की नायक, अनिल पवार, अंकित नायक सहित 40 कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला को भेजे सामूहिक इस्तीफे में कार्यकर्ताओं ने बताया है कि उन्होंने वार्ड 10 के मूल निवासी और पार्टी कार्यकर्ता रोहित (विक्की) नायक से सर्व सम्मति से पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल कराया था।

यह भी पढ़ें… Bhishan hadsa : एनएच पर भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, इधर ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

पार्टी से उम्मीद थी कि उन्हें ही पार्टी द्वारा टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके विपरित पार्टी ने अन्य वार्ड के निवासी को टिकट देकर अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जिसके कारण वार्ड वासियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश हैं। यही कारण है कि हम सभी कार्यकर्ता अपना इस्तीफा दे रहे हैं। हमारा इस्तीफा मंजूर किया जाएं।

यह भी पढ़ें… नहीं जुड़ पा रही थी शादी, परेशान युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, युवती की संदिग्ध मौत; बैलों को कत्लखाने ले जा रही पिकअप पकड़ाई

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button