दर्दनाक हादसा: ताप्‍ती घाट में सगे भाइयों को वाहन ने मारी टक्‍कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर-Betul Accident News

दर्दनाक हादसा: ताप्‍ती घाट में सगे भाईयों को वाहन ने मारी टक्‍कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर-Betul Accident News

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Accident News : आज सुबह ताप्ती घाट में दर्दनाक हादसे हो गया। ताप्‍ती घाट में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाईयों को टक्‍कर मार दी। दुर्घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसेे उपचार के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार केरपानी निवासी संदीप पिता विष्णु इवने और छोटा भाई दिलीप इवने बाइक पर सवार होकर प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी खेडी के लिए रवाना हुए, लेकिन ताप्ती घाट में काली मंदिर के पास मोड़ में किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को जबरदस्‍त टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे बड़े भाई संदीप इवने की मौके पर मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही खेड़ी चौकी से प्रधान आरक्षक संतोष मालवीय, सैनिक महादेव कनाठे घटना स्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायल और मृतक को जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल दिलीप इवने का जिला अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है।

दनोरा में घर में घुुसा डंपर, गर्भवती सहित 4 लोग हुए घायल

बैतूल जिला मुख्यालय के सटे ग्राम धनोरा में बीती रात लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार डंपर दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इससे घर में सो रही गर्भवती महिला सहित एक युवक पर दीवार गिर गई। दुर्घटना में ड्राइवर-कंडक्‍टर सहित 4 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर और कंडक्‍टर ने शराब पी रखी थी और डंपर तेज रफ्तार डंपर घर में घुस गया।

गनीमत रही कि घर में सो रहे गर्भवती महिला और युवक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि घटना के बाद ड्राइवर डंपर में ही फंस गया था, जिसे बमुश्किल निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्‍पताल भेजा गया है। पुलिस ने डंपर जब्‍त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।