बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
दर्दनाक: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
शाहपुर में माचना नदी के पुल पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रेन से कट कर 2 युवकों की मौत हो गई। शाम को रेलवे ट्रैक के निरीक्षण पर निकले रेलकर्मी ने दोनों युवकों के शव देखें और अधिकारियों को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरबटपुर स्टेशन के पास स्थित माचना नदी के पुल की यह घटना है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आए हैं या फिर वे आत्महत्या के इरादे से ही यहां पहुंचे थे। एक युवक का शव ब्रिज पर ही पड़ा है वहीं दूसरे का शव वहां से 30-40 फीट दूर ब्रिज के बाद पड़ा मिला है। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची है।

फोटो शूट करते समय हादसे की आशंका
बताया जाता है कि मृत युवक आसपास के किसी गांव के हो सकते हैं। घटनास्थल पर एक कैमरा बैग भी मिला है। इससे संभावना जताई जा रही है कि दोनों युवक पूरी तरह से तल्लीन होकर फोटो शूट कर रहे थे। इसी बीच ट्रेन आने से उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसा बागमती जीआरपी और शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



