बड़ी खबरेंदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बिजली का पोल टूटा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    इन दिनों क्षेत्र में सोहागपुर शुगर मिल में खेतों से गन्ना पहुंचाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे ही एक खेत से बुधवार को गन्ना भर कर शुगर मिल ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बुंडाला गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई।

    ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक राजा भरथरी ग्राम रतनपुर का रहने वाला है। वह एक खेत से गन्ना भर कर शुगर मिल ले जा रहा था। इसी बीच बुंडाला गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

    हादसा: नेशनल हाइवे पर कंटेनर से टकराई बस

    ड्राइवर ने कूद कर बचाई खुद की जान
    ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही ट्रैक्टर चालक खतरा भांप कर तुरंत कूद गया। इसके अलावा अन्य कोई भी इस हादसे में घायल नहीं हुआ, लेकिन बिजली लाइन का एक पोल जरुर टूट गया है। इससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button