बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रक का एक्सल टूटा, टायर निकलकर फिंकाया, चार लोग घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर बुधवार को यूरिया लेकर बैतूल से चिचोली की ओर जा रहे ट्रक का एक्सल टूटने से उसका टायर निकल फिंका गया। इसकी चपेट में पीछे आ रही 2 मोटर साइकिलें आ गईं। मोटर साइकिलों पर सवार 4 लोग इस हादसे में घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक ट्रक बैतूल से चिचोली की ओर यूरिया की बोरियां भर कर जा रहा था। इस ट्रक का एक्सल भडूस गांव के पास टूट गया। एक्सल टूटते ही पीछे के टायर भी निकल गए। इन टायरों ने ट्रक के पीछे आ रही 2 मोटर साइकिलों को चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों मोटर साइकिलों पर सवार 4 लोग बाइक समेत हाईवे के बगल में नाली और झाड़ी में गिर गए और उन्हें चोटें आईं। इस हादसे में ढोंढवाड़ा से बैतूल आ रहे भोजराज पिता केशोराव पंडाग्रे एवं पंजाबराव पवार घायल हो गए। दूसरी बाईक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्र है कि वाहनों की गति धीमी थी, अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button