बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

kaun bane janapad adhyaksh : बैतूल में इमला जावलकर, शाहपुर में शिवशंकर मवासे और घोड़ाडोंगरी में राहुल उइके बने जनपद अध्यक्ष 

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल 

बुधवार को जिले की 5 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। इसमें अधिकांश जगह स्थिति अब साफ हो चुकी है। बैतूल में भाजपा समर्थित इमला बाई जावलकर ने 3 वोटों से जीत हासिल की है। शाहपुर में भी भाजपा समर्थित शिवशंकर मवासे 6 वोटों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बन गए हैं। घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस ने जनपद पंचायत पर कब्जा कर लिया है। वहां कांग्रेस के राहुल उइके अध्यक्ष बन गए हैं।

बैतूल जनपद पंचायत के लिए माना जा रहा था कि यहां निर्विरोध अध्यक्ष का चयन हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। यहां कांग्रेस के कचरा भूमरकर ने भी अपनी दावेदारी जताते हुए नामांकन दाखिल कर दिया। ऐसे में यहां चुनाव कराने की नौबत आ गई। 25 सदस्यीय इस जनपद पंचायत में मतदान के बाद भाजपा की इमला बाई बारस्कर को 14 वोट मिले। जबकि कचरा भूमरकर को 11 वोट मिले। इस तरह 3 वोटों से इमला बाई जावलकर अध्यक्ष चुन ली गई हैं।

शाहपुर से नवील वर्मा ने बताया कि शाहपुर जनपद में भी चुनाव के बाद अध्यक्ष का फैसला हुआ। यहां भाजपा के शिवशंकर मवासे और कांग्रेस की सोमती बाई करोचे के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद शिवशंकर मवासे को जहां 11 वोट मिले वहीं कांग्रेस की सोमती बाई करोचे को 7 वोट ही प्राप्त हो सके। इस तरह शिवशंकर मवासे 6 वोटों से जीत अध्यक्ष बन गए।

घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत में बुधवार को जनपद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई। यहां कांग्रेस के राहुल उइके अध्यक्ष चुने गए। राहुल को 25 में से 15 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी फगन मर्सकोले को 10 वोट मिले। यहां कांग्रेस के ज्ञान सिंह परते निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए हैं। तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 15 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी फगन को 10 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें… janpad adhyaksh amla: आमला जनपद में गणेश यादव चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए यह है स्थिति

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button