छापामार कार्रवाई : दो मकानों से मिला अवैध सागौन का जखीरा, 35 हजार की 132 चरपट जब्त
▪️ राजेंद्र गोहे, बीजादेही
बैतूल के पश्चिम वन मंडल के अंतर्गत सांवलीगढ़ रेंज में अवैध सागौन का जखीरा जब्त करने के साथ-साथ दो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी कि बीजादेही थाने के ग्राम टांगनामाल में सागौन की लकड़ियां संग्रहित कर रखी गई है। जिससे फर्नीचर का निर्माण भी किया जा रहा है।
वन मंडल अधिकारी पश्चिम सामान्य वरुण यादव से कार्यवाही के निर्देश मिलते ही उप वन मंडल अधिकारी गौरव मिश्र के मार्गदर्शन में तत्काल टीम तैयार की गई। परिक्षेत्र अधिकारी रविसिंह के नेतृत्व में गांव में ही रहने वाले अशोक पिता चिरौंजी यादव एवं अखिलेश पिता अशोक यादव के घर और खेत पर छापा मार कार्यवाही की गई। दोनों स्थानों से वन अमले को 132 नग सागौन चरपट, ल_ा सहित अर्ध निर्मित फर्नीचर जब्त करने में सफलता हासिल हुई।
टवेरा वाहन से हो रही थी सागौन की तस्करी, पुलिस ने की जब्त, आरोपी गिरफ्तार
जब्त की गई लकड़ियों की नाप जोख में यह लकड़ियां 1.030 घन मीटर पाई गई। जिसका बाजार मूल्य करीब 34 हजार 474 रुपये बताया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ मौके पर ही पंचनामा कार्यवाही के बाद वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में रेंजर, परिक्षेत्र सहायक, सभी वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों की विशेष भूमिका रही। वहीं बीजादेही थाना प्रभारी श्री उइके सहित पुलिस बल का सहयोग प्राप्त हुआ।
अवैध सागौन रखने वाले आरोपी को एक साल का सश्रम कारावास और 5000 रुपये जुर्माना



