चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत: बैतूल में फूटे पटाखे, बंटी मिठाई

देश के चार राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर, शिवप्रसाद राठौर, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, सदन आर्य, चिचोली नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, मुलताई पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. जीए बारस्कर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, महामंत्री सुधाकर पंवार, कमलेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, संजू सोलंकी, महेश्वर सिंह चंदेल, सीताराम चढ़ोकार, सतीश बडोनिया, पूरन साहू, कैलाश धोटे, सावन्या शेषकर, पवन यादव, पिंटू महाले, महेश राठौर, प्रमोद राठौर, सतीश महाते, राजा साहू, राजू पंवार, मनीष मिसर, अनिल बतरा, डॉ. अरूण जयसिंगपुरे, भोला खंडेलवाल, लोकेश कालभोर, आशीष पंवार, राजा सूर्यवंशी, रवि सोनी, बंटी मालवीय, रवि हिरानी, सोहन कसारे, रवि आहूजा, रीतेश राठौर, प्रवीण वराठे, नीतेश सोनी, गोलू देशमुख, अज्जू मौखेडे, कुणाल शर्मा, दीपक बतरा, सुनीता देशुमख, कविता रघुवंशी, माधुरी साबले, साक्षी शर्मा, वर्षा खाड़े, अंशुमन बचले, राहुल वडुकले सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जीत पर यह बोले जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला
चार राज्यों में भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला ने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास और विकास की है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की जनता ने एक बार फिर भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि चारों राज्यों में भाजपा की सरकारो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, विकास की नई इबारत लिखी है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने जीत का श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी जाता है। जिन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के नेतृत्व में परिश्रम की पराकाष्ठा की है। श्री शुक्ला ने जीत पर चारों राज्यों के मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुुए आभार व्यक्त किया है।



