ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Kachhua rakhane ke labh : कछुआ लाता है घर में सुख-समृद्धि, तेजी से तरक्की के खोलता है रास्ते, माहौल में आती है सकारात्मकता

Dhan Prapti ke Upay: अपनी धीमी गति के कारण भले ही कछुआ (turtle) कितना भी बदनाम हो, लेकिन जीवन में उन्नति और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में कछुआ को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह खूब पैसा और नाम कमाएं। इसके लिए मेहनत भी लोग खूब करते हैं, लेकिन कुछ लोग बहुत संघर्ष करके भी मनमाफिक पैसा नहीं कमा पाते हैं। दूसरी ओर कुछ लोगों को यह सब आसानी से मिल जाता है। इसके पीछे व्‍यक्ति की किस्‍मत का बड़ा योगदान होता है।

यदि मेहनत करने के बाद भी आपको मनमाफिक पैसा नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में इस खास चीज के रखते ही आपके दिन बदल जाएंगे। ये खास चीज है, कछुआ। वास्‍तु शास्‍त्र और फेंगशुई दोनों में ही कछुआ को बहुत लकी माना गया है। कहा जाता है कि इसका घर में होना पैसे को चुंबक की तरह खींचता है और कुछ ही समय में घर के आर्थिक हालात बेहतर होने लगते हैं।

कछुए को घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इतना ही नहीं यदि तरक्‍की पाने में बाधाएं आ रही हैं, तो वे भी दूर होती हैं। घर में रखा कछुआ तेजी से सफलता पाने में भी बहुत मददगार साबित होता है। यही वजह है कि वास्‍तु और फेंगशुई में कछुए को बेहद शुभ माना गया है। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक कछुए रखने से आसपास के माहौल में सकारात्‍मकता रहती है। यह घर में सुख-समृद्धि लाता है।

क्रिस्‍टल का कछुआ रखने से अशुभ ग्रह भी देंगे शुभ फल 

धातु या तांबे का कछुआ रखने के अलावा जीवित कछुआ घर में पालना बहुत लाभ देता है। इसके अलावा क्रिस्‍टल का कछुआ रखने से घर में दैवीय ऊर्जा का संचार होता है। मान्‍यता है कि क्रिस्‍टल का कछुआ रखने से व्‍यक्ति के अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। उसके जीवन की समस्‍याएं एक-एक करके कम होने लगती हैं। नकारात्‍मकता खत्‍म होती है और सेहत में भी सुधार होता है। पैसे से जुड़ी सारी समस्‍याएं खत्‍म होती हैं।

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/religion/vastu-tips-for-tortoise-crystal-tortoise-kept-in-house-attracts-money-like-a-magnet-know-how-to-become-rich/1241971

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button