घर चलो, घर-घर चलो अभियान: भाजपा सरकार पर जमकर गरजे कांग्रेसी

बैतूल। पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार ने 15 महीने के दौरान आम जन को राहतों की बड़ी सौगात दी। 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए, लेकिन मौजूदा सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बेराजगारी बढ़ रही है, किसान परेशान है। इसलिए लोगोंं को सरकार को सबक सिखाने तैयार रहने की जरूरत है।
यह बात कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने बैतूल विधानसभा के ग्राम माथनी, कढाई, सेहरा, बारव्ही और लाखापुर में घर चलो घर-घर चलो अभियान के दौरान जनमानस को संबोधित करते हुए कही। अभियान के दौरान विधायक के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तरूण कालभोर, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश माथनकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर, विधानसभा अध्यक्ष मिथलेष राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार को जन सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इससे दैनिक उपभोग की जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं और जनता परेशान है। सरकार लगातार रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। सब्सिडी के नाम पर मात्र 20 से 30 रुपये जनता के खातों में डालकर सरकार लोगों को छल रही है। कोरोनाकाल में जहां एक ओर लोगों का रोजगार छिन रहा है और काम धंधे ठप हो गए हैं वहीं दूसरी ओर सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता पर दोहरी मार कर रही है।

कमलनाथ सरकार ने बनाया था रिकॉर्ड
विधायक डागा ने भाजपा सरकार पर लूट खसोट का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शिवराज सरकार प्रदेश को अंधकार की ओर ले गई है। मनमाने बिजली बिलों की मार जनता पर थोपी जा रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज में 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली देकर भारत में सबसे सस्ती बिजली देने का रिकॉर्ड बनाया है। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने आम उपभोक्ताओं और किसानों को सस्ती दरों पर भरपूर बिजली प्रदान की। सरकार ने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली प्रदान करने के साथ ही 150 यूनिट तक इंदिरा गृह ज्योति योजना का लाभ उपभोक्ताओं को प्रदान किया। लेकिन भाजपा शासनकाल में 100 यूनिट का हजारों रुपए बिल आ रहा है, सरकार जनता की गाढ़ी कमाई मनमाने बिल देकर वसूल रही है। जनता इसका जवाब पुरजोर तरीके से देगी।
भाजपा शासन में चरम पर पहुंची मंहगाई-बेरोजगारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, अमीर, किसान एवं बेरोजगार को लूट रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पूर्व कमलनाथ सरकार ने वृद्धा पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 और कन्या विवाह में 51 हजार, लाखों किसानों का कर्ज माफ करके लोगों को राहत देने का किया। लेकिन जब से खरीद फरोख्त की सरकार आई है तबसे बिजली उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का बिल देकर लूट रही है। आज पेट्रोल, डिजल, गैस सिलेण्डर, लोहा, रासायनिक खाद, दो पहिया वाहन के दाम आसमान छू रहे है। प्रदेश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी और अपराध बढ़ा है। किसी भी शासकीय योजना का लाभ आमजन तक नहीं पहुंच पा रहा है। भजपा ने सत्ता में आने के पहले जनता से जो वादे किए थे। उन्हें पूरा करने में वो विफल रही है।

अभियान में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता
घर चलो घर-घर चलो अभियान के दौरान सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक के साथ डोर टू डोर पहुंचे। माथनी में कैलाश राजपूत, यतीन्द्र सोनी, भद्दू झर्रे, भाऊराव धोटे, तरूण कालभोर, मिथलेश राजपूत, हृदयराम यादव, रामप्रसाद रावते, तुलसीराम पारधे, अन्नू ठाकुर, बस्तीराम यादव, कढाई में गोकुल पंवार, नवीलाल यादव, बलराम पाल, मंशाराम इवने, कमलेश नाहारिया, मनीष साहू, इश्वर पाल, योगेश वराठे, हंसराज धुर्वें, सेहरा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दयाल हारोडे पटेल, नारायण सरले, लवलेश राठौर, प्रमोद कापसे, अर्जुन वामनकर, प्रफुल्ल काले, सुरजन चौरे, गोकुल नरवरे, हरिपाल सरले, अर्जुन वामनकर, दिलीप बारपेटे, नितेश धुर्वे, कृष्णा हारोडे, धनूषराम, ललित बारंगे, बारव्ही में पिछडा वर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण धोटे, राजा साहू, विजय राने, बंटी ठाकरे, यशवंत राने, बंटी पोटफोडे, गुलाब खातरकर, गोलू लोखण्डे, रामसेवक जितपुरे, गौरीशंकर पाल, लाखापुर में शंकर तुमराम, बबलू यादव, ओमप्रकाश यादव, अरूण राठौर, राजू राठौर, भूरा यादव, अजय सोलंकी, प्रकाश माथनकर, आशीष सोनारे, रिंकू पटेल, जगदीश करारिया, कुन्दन राठौर ने घर चलो घर-घर चलो अभियान में शामिल होकर ग्रामीणों एवं युवाओं को कांग्रेस संगठन से जुड़ने की अपील की।



