बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
ग्रामीण ने अपने ही घर में लगा ली फांसी, सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

बैतूल जिले के आठनेर रोड पर स्थित ग्राम कोलगांव में सोमवार दोपहर में एक 55 वर्षीय ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोलगांव निवासी विजय पिता ज्ञानराव सिंगड़े (55) ने आज अपने घर में दोपहर 1 बजे फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इस पर मौके पर पहुंची बैतूल बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैतूल भेज दिया है। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस की जांच और परिजनों के बयान होने पर ही हो सकेगा।



