बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खेड़ी में भिड़े दो ट्रक, एक पलटा: ड्राइवर-क्लीनर गंभीर, पहुंचाया अस्पताल

  • मनोहर अग्रवाल/राजेश साबले, खेड़ी सांवलीगढ़
    मंगलवार सुबह 4 बजे खेड़ी-परतवाडा मार्ग पर पुलिस चौकी और वन विभाग के निस्तार डिपो के पास बड़ा हादसा हो गया। एक तेंदूपत्ता से भरा ट्रक क्रमांक यूपी-70/जीटी-5635 और एक अन्य ट्रक क्रमांक एपी-25/डब्ल्यू-7088 में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे सड़क की पटरी पर स्थित बिजली का पोल टूटकर गिर गया। वहीं तेंदूपत्ता ट्रक के चालक और क्लीनर को गंभीर चोटें आई है।

    घटना के तुरन्त बाद खेड़ी चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और 108 बुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद से खेड़ी-परतवाडा मार्ग पर लंबा जाम लगा हुआ है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक कि बैतूल स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाए।

    पुलिस ने क्रेन की मदद से एक ट्रक को तो हटा दिया, लेकिन सड़क पर जाम लगाये तेंदूपत्ता ट्रक को हटाने में वक्त लग रहा है। चौकी प्रभारी पवन कुमरे ने बताया की जल्द ही तेंदूपत्ता ट्रक हटते ही जाम खुल जाएगा।

    पेड़ ने बचाई बड़ी हानि होने से

    दुर्घटना के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। वाहनों के टकराते ही जोरदार धमाके की आवाज आई। इससे लोग घबराकर उठ गए और बाहर निकल पड़े। इधर रोड के किनारे पेड़ होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। अन्यथा ट्रक सीधे दुकान से टकराता और बहुत बड़ी जान माल की हानि हो जाती।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button