बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खुशखबरी: इस तरह से करें बिजली बिल का भुगतान और पाएं 20 रुपये तक की छूट

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निम्न दाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करें और अधिकतम 20 रूपये तक अपने बिल में छूट प्राप्त करें। इसी प्रकार उच्च दाब उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम एक हजार रूपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करता है तो उसके द्वारा कुल जमा किए गए बिल पर आधा प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 20 रूपये तक होगी और न्यूनतम 5 रूपये होगी।

    इसी प्रकार उच्च दाब उपभोक्ता यदि ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उनके द्वारा कुल जमा किए गए बिजली बिल पर आधा प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अधिकतम एक हजार तक हो सकती है।

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निम्न दाब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान की सुविधा एमपी ऑनलाइन, एटीपी मशीन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, ईबीपीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) पेटीएम एप, गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे, उपाय मोबाइल एप एवं कम्पनी की वेबसाइट portal.mpcz.in के माध्यम से उपलब्ध है।

    उपभोक्ता अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, कैश कार्ड या 50 से अधिक बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इन तरीकों से उपभोक्ताओं को कतार में खड़े भी नहीं होना पड़ेगा और बिजली बिल की राशि में छूट का लाभ भी मिल सकेगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button