बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खुशखबरी: इसी महीने होगा ताप्ती महोत्सव, तारीखों का हुआ ऐलान

file photo
  • विजय सावरकर, मुलताई
    ताप्ती महोत्सव का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यह महोत्सव इसी फरवरी महीने में होगा। संस्कृति संचालनालय ने इस आशय का निर्णय लेते हुए तारीखों की घोषणा भी कर दी है। इस संबंध में कलेक्टर बैतूल को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।

    उप संचालक (संस्कृति) वन्दना पाण्डेय द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के कारण संचालनालय द्वारा मुलताई (बैतूल) में ताप्ती महोत्सव का आयोजन नहीं किया सका है।

    अंतत: ताप्ती महोत्सव स्थगित, बुधवार से होना था शुभारंभ

    मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 11 फरवरी, 2022 के माध्यम से पूर्व में जारी कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु लगाए गए प्रतिबंधों से संबंधित समस्त दिशा-निर्देश निरस्त किए गये हैं।

    अब पुन: संचालनालय द्वारा मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी, 2022 की तिथियों में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी प्रस्तावित हैं।

    इन 3 दिनों में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

    23 फरवरी, 2022
    🟤 नृत्य नाटिका एवं सुगम संगीत
    🟤 आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत नृत्य
    🟤 मुगम संगीत मुम्बई के सुप्रतिष्ठित पार्थ गायक/गायिका एवं ग्रुप के द्वारा

    24 फरवरी, 2022
    🟤 जनजातीय लोकनृत्य एवं लोकगायन गायन,
    🟤 बघेली गायन,
    🟤 अखाड़ा लोकनृत्य
    🟤 पंथी लोक काठी लोकनृत्य एवं
    🟤 बैले नृत्य नाटिका (राम की शक्ति पूजा)

    25 फरवरी, 2022
    🟤 लोकनृत्य एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
    कवि सम्मेलन में विष्णु सक्सेना, अरुण जैमिनी, आशीष अनल, राव अजातशत्रु, संदीप शर्मा, नरेश निर्भीक जफर जबलपुरी, कमलेश शर्मा, अमन अक्षर सुश्री कविता किरण, सोनरूपा विशाल, श्रेता सिंह (उपलब्धता के आधार पर उक्त में से 6-8 कवि) शामिल होंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button